{"_id":"57c7200a4f1c1b326d2cb05d","slug":"collectorate-employees-union-took-over-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेते मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बांदा जिला यूनिट के हाल ही में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह आयोजित हुआ। संघ जिलाध्यक्ष सईद अहमद, महामंत्री केके वाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अजीम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संगठन मंत्री सोनिया सिंह, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अशरफ, आडीटर दिनेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित 11 पदाधिकारियों को संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश निगम ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने संघ की 13 सूत्री मांगों की बाबत प्रदेश स्तर पर हुई बातचीत की जानकारी भी दी। बताया कि कलेक्ट्रेट भत्ता और लेखा कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष भत्ता, भूलेख लिपिक का पद कलेक्ट्रेट संवर्ग में वापस करने और रिक्त प्रशासनिक अधिकारी/ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों को भरे जाने के मुद्दे पर प्रदेश स्तर पर अच्छी वार्ता हुई। साथ ही संघ आगे भी संघर्ष जारी रखेगा। जोनल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को एक दिवसीय धरना और 21 सितंबर को राजस्व परिषद का घेराव किया जाएगा। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन