{"_id":"61b633c20734f4426c633c59","slug":"collage-banda-news-knp669183641","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति व प्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति व प्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय से सीटें और दाखिले की तारीखें बढ़ाने की मांग कर रहे जेएन डिग्री कॉलेज छात्र नेताओं का अनशन जारी है। शनिवार को तीसरे दिन अनशन स्थल स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में छात्रों ने विश्व विद्यालय के कुलपति और महाविद्यालय के प्राचार्य की सद्बुद्धि के लिए हवन किया।
छात्रों ने कहा कि सीटों की संख्या न बढ़ाने में बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं दाखिले से वंचित रह जाएंगे। उनका साल बर्बाद होगा। सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो छात्रों का आंदोलन और तेज होगा। महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास में छात्रों को रहने की व्यवस्थाओं की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू अनशन स्थल पहुंचे और छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
छात्र नेता सनद कुमार दीपू व लव सिन्हा, शैलेंद्र कुमार वर्मा, सनी पटेल, दीपक गुप्ता, विवेक चंदेल, अमर सिंह, रमेश कुमार आदि अनशनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे हैं। विवेक, आशीष सोनकर, मोहिल गुप्ता, सुधांशु चौहान, वीरेंद्र साहू, प्रियांशु धुरिया, रमेश कुमार, अमित, राहुल, शंशाक पटेल, दिव्याशु मिश्रा, अजय गौतम, उत्कर्ष, श्यामबाबू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।