{"_id":"7149b11e3ea76be7d58fffbadcaee5f0","slug":"cold-wave-fog-continues-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं से गिरा पारा, सुबह घना कोहरा और दिन में हल्की धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं से गिरा पारा, सुबह घना कोहरा और दिन में हल्की धूप
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह से घना कोहरा और दिन में हल्की धूप के बीच लोग सर्दीली हवाओं से ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के बाद 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम जानकारों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी ने यहां का भी मिजाज बिगाड़ दिया है। तेज गति से चल रहीं सर्दीली पछुवा हवाएं ठंड में इजाफा कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में 60-90 फीसदी आर्द्रता रही। रात में कोहरे की वजह से विजिबिल्टी घटकर 30 मीटर के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन
दोपहर में सूरज निकलने से गलन में मामूली सुधार हुआ। शाम को सूरज छिपते ही फिर ठंड का कहर शुरू हो गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ठंड के तेवर अभी झेलने पड़ेंगे।