फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM's order goes in vain, illegal parking at major intersections becomes a problem

Banda News: सीएम का आदेश हवा में, प्रमुख चौराहों पर अवैध पार्किंग बनी मुसीबत

Tue, 23 Dec 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
CM's order goes in vain, illegal parking at major intersections becomes a problem
बाबूलाल चौराहे पर बेधक संचालित हो रहा अवैध टैक्सी स्टैंड। संवाद
बांदा। शहर का बाबूलाल चौराहा हो या पीली कोठी, ओवरब्रिज, दोनों स्थानों पर दिन भर ई-रिक्शा, टेंपो, बसें और निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। बाबूलाल चौराहे पर यातायात पुलिस का बूथ होने के बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन न केवल जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, बल्कि पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

पीली कोठी ओवरब्रिज की स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां वाहनों को कई-कई घंटे तक खड़ा कर मरम्मत का काम किया जाता है, जिससे पुल की सड़क संकरी हो जाती है। तेज रफ्तार वाहनों और खड़े ट्रकों के बीच से गुजरना मजबूरी बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अमला सिर्फ हादसे के बाद सक्रिय होता है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि वाहन स्टैंडों के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। शहर में बढ़ रहे ई रिक्शा और टेंपो के लिए स्थाई पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed