फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM Yogi on two-day tour of Bundelkhand from tomorrow

सीएम योगी कल से दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर, पहले दिन जालौन, दूसरे दिन बांदा, महोबा चित्रकूट पहुंचेंगे

Mon, 08 Mar 2021 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi on two-day tour of Bundelkhand from tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
बुंदेलखंड के दो दिन के दौरे पर मंगलवार (नौ मार्च) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे, जबकि बुधवार (दस मार्च) को चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट और महोबा का दौरा करेंगे। जालौन में सीएम कुठौंद क्षेत्र में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


बांदा में सीएम करीब पांच घंटे तक रहेंगे। बांदा में ही मंडल के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, जबकि मंडल स्तरीय चारों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा संग कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे। यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी मुआयना करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही जीजीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में मुख्यमंत्री बुधवार को 4 घंटा 50 मिनट रहेंगे। उनका हेलीकाप्टर चित्रकूट के रसिन बांध (चित्रकूट) से सुबह 11.30 बजे बांदा के लिए उड़ान भरेगा और 11.55 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मंडल के कई विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास व लाभार्थियों को एक घंटा प्रमाणपत्र बांटेंगे। डेढ़ घंटा कृषि विवि में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में चारों जिलों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

कृषि विवि में ही 30 मिनट जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 15 मिनट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण और 20 मिनट कमासिन क्षेत्र के किटहाई गांव के पास खटान पेयजल योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

बांदा में सीएम का कार्यक्रम---
11.55 बजे : पुलिस हैलीपैड आगमन
12 से 1 बजे : जीआईसी ग्राउंड में जनसभा, लोकार्पण/शिलान्यास आदि।
1 बजे : पुलिस लाइन हैलीपैड से खटान के लिए उड़ान
1.20 बजे : खटान आगमन व निरीक्षण
1.40 बजे : प्रस्थान
2 बजे : कृषि विश्वविद्यालय हैलीपैड आगमन
2 से 2.15 बजे : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
2.15 से 2.45 बजे : कृषि विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से भेंट।
3.15 से 4.45 बजे तक : कृषि विश्वविद्यालय में मंडल स्तरीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
4.45 बजे : कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed