{"_id":"ea6943b8214bd8b5cf1ed70e2c3648b0","slug":"cm-will-be-attending-the-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शरीक होने आएंगे सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शरीक होने आएंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर निषाद
विज्ञापन
के बेटे की शादी में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बांदा आएंगे।
प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक साल के अंदर मुख्यमंत्री यहां तीसरी
बार आएंगे। इसके पूर्व सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के बेटे की शादी में
शरीक हुए थे।
विशंभर प्रसाद निषाद के यहां आवास-विकास चिल्ला रोड पर और जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में शादी संबंधी कार्यक्रम होने हैं। इसी में मुख्यमंत्री को आना है। हालांकि अभी प्रोटोकाल नहीं आया।
उधर, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राजेंद्र पांडेय ने बुधवार को इन स्थलों का जायजा लिया। विशंभर प्रसाद निषाद के आवास पर मौजूद सपा महासचिव राजेंद्र यादव से तैयारियोें संबंधी जानकारी ली।
जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड भी देखा। एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ.नंदलाल शुक्ल, अपर एसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सिटी विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एक वर्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश का यह तीसरा बांदा दौरा है। पिछले वर्ष मार्च माह में मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने आए थे।
उसके बाद सपा विधायक विशंभर सिहं यादव के बेटे गौरव की शादी में शामिल होने आए। अब तीसरी बार फिर अपनी ही पार्टी के सांसद के पुत्र की शादी की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं।