फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM visit in Bundelkhand, Inauguration and foundation stone of projects worth 924 crore

बुंदेलखंड में सीएम का दौरा : मुख्यमंत्री बोले- विदेशी जूठन पर पलने वाले किसानों को कर रहे गुमराह

Wed, 10 Mar 2021 06:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
CM visit in Bundelkhand, Inauguration and foundation stone of projects worth 924 crore
बुंदेलखंड में सीएम का दौरा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बुंदेलखंड को भक्ति और शक्ति की धरती बताते हुए कहा कि पूर्व सरकारों में बुंदेलखंड के लोग अपने को ठगा सा महसूस करते थे। यहां पर्यटन और विकास की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि इस वर्ष के अंत तक बुंदेलखंड के अधिकांश गांवों के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर बोले, विदेशी जूठन पर पलने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, इनसे सावधान रहें। अन्ना प्रथा पर कहा कि सरकार गो रक्षा और किसान की फसल दोनों को ही बचाएगी। बुधवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुंदेलियों को रिझाने और लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


कहा कि एक हजार करोड़ की योजनाएं लेकर वह आज आए हैं। बुंदेलखंड के किसान, जवान आदि नई ऊंचाइयों को छुएंगे। पिछली सरकारों का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए आए पैसे से जेबें भर ली जाती थीं। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड के विकास को सीमित कर दिया था लेकिन अब बुंदेलखंड बुलंदियों को छूते हुए स्वर्ग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा। कहा कि उन्होंने दो दिन के अंदर बुंदेलखंड क्षेत्र में 3000 करोड़ की योजनाएं प्रदान की हैं। हर योजना में प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और सहयोग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषित परिवारों को गाय दी जा रही है।

इनके पालन के लिए 900 रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। किसान आंदोलन पर कहा कि विदेशी झूठन पर पलने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इनसे सावधान रहें। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आमदनी दोगुना करने के प्रभावी प्रयास कर रही हैं।

मंडियां पहले भी थीं और आगे भी रहेंगी। अबकी 68 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास का हवाला देकर कहा कि बुंदेलखंड पावन धरती है। श्रीराम के संकट का समय भी यहीं गुजरा। राम हमारी सांस में बसे हैं। कोई अलग नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वह बुंदेलखंड के लोगों से विशेष तौर से अपील करने आए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।

दो गज दूरी-मास्क जरूरी का पालन करें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर ही मंडल के चारों जनपदों के 168 योजनाओं का लोकार्पण और 61 योजनाओं का शिलान्यास पटों का बटन दबाकर अनावरण किया।

लोकार्पण वाली योजनाओं की कुल लागत 73055.07 लाख और शिलान्यास योजनाओं की लागत 19,335.53 लाख (कुल 92,390.60 लाख) बताई गई है। साथ ही 667 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और 2673 को शहरी आवास के प्रमाण पत्र दिए।

111 महिला समूहों को ई-पॉस मशीनें तथा दो को स्वच्छ शौचालय प्रमाणपत्र प्रदान किए। आठ महिलाओं को इलेक्ट्रानिक रिक्शा की चाभी, तीन किसानों को ट्रैक्टर, तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 21 बालिकाओं को साइकिलें दीं। 201 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री के पूर्व सभा को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद आरके सिंह पटेल व पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सहित चारों जनपदों के विधायकों ने भी संबोधित किया। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के.सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डा.एसएस मीणा ने स्वागत किया। 
 

सैफई खानदान ने प्रदेश को लूटा : स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सैफई खानदान ने पूरे प्रदेश को लूटा है जबकि भाजपा सरकार पर चार साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने कांवड़ और डीजे को प्रतिबंधित किया था। भाजपा सरकार में कांवड़ यात्राओं में हेलीकाप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं। गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। प्रदेश जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश बढ़ और बदल रहा है।

सीएम की सभा में गए सब्जी विक्रेता की मौत
सीएम की सभा में आए सब्जी विक्रेता की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहाल (कटरा) निवासी विजय (50) पुत्र जागेश्वर सोनकर बुधवार को जीआईसी मैदान स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में आया था।

इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। पड़ोसी नीरज ने बताया कि मृतक बलखंडी नाका चौकी के पास सब्जी की दुकान करता था। तीन बेटी व एक बेटा है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहसीलदार अवधेश निगम ने कहा कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed