फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM orders probe on the board early in the goat farming

मुख्यमंत्री के आदेश पर मंडल में बकरी पालन की जांच शुरू

Fri, 09 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
CM orders probe on the board early in the goat farming

मुख्यमंत्री के आदेश पर बुंदेलखंड पैकेज से मंडल के चारों जिलों में स्थापित की गई बकरी पालन इकाइयों के सत्यापन को टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच कर प्रत्येक इकाई की फोटो समेत जांच आख्या प्रस्तुत करेगी। इसमें विकास विभाग के साथ राजस्व कर्मी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2012-13 तक बुंदेलखंड पैकेज के तहत बीपीएल परिवारों को बकरी पालन के लिए मंडल के चारों जिलों में 1340 इकाइयां स्थापित की गईं थीं। प्रत्येक यूनिट में बरबरी नस्ल की 10 बकरी और एक बकरा शामिल था। इसकी लागत 35,000 रुपये निर्धारित थी। लाभार्थियों को पूरे अनुदान पर यह बकरियां मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 4.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बांदा जनपद में सबसे अधिक 400 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। हमीरपुर में 380, महोबा में 300 और चित्रकूट जिले में 260 इकाइयां स्थापित की गईं। शुरू से ही शिकायतें रहीं कि बकरियां बीमार दी गईं। अधिकांश बकरियों की मौत हो गई।


योजना में धांधली की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त को सत्यापन के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने चित्रकूटधाम मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम्य विकास व राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर सत्यापन के आदेश दिए हैं।

विकास विभाग ने पंचायत सचिव व राजस्व विभाग से लेखपाल टीम में शामिल होंगे। जांच टीम को प्रत्येक इकाई के लाभार्थी और बकरियों की फोटो आख्या के साथ प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed