फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cm in banda on 30th april

30 को विधायक पुत्र की शादी में आएंगे सीएम

Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
cm in banda on 30th april

मेडिकल कालेज का तोहफा देने बांदा आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 48 दिन बाद ही फिर बांदा शहर का रुख कर रहे हैं। अबकी वह यहां एक नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही हेलीपैड से लेकर विवाह समारोह स्थल तक का मार्ग दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 12 मार्च को यहां मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने आए थे। अब 30 अप्रैल को फिर उनका आगमन हो रहा है। अबकी वह किसी सार्वजनिक या सरकारी कार्यक्रम में नहीं, यहां बबेरू क्षेत्र से सपा विधायक विशंभर सिंह के बेटे और कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन गौरव यादव की शादी में शरीक होने आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मध्य स्थित सारंग होटल में बृहस्पतिवार को दिन में शादी समारोह है। मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड आएंगे। यहां से शादी समारोह स्थल तक कार से जाएंगे। शुक्रवार को विधायक विशंभर सिंह यादव के साथ डीएम सुरेश कुमार और एसपी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हेलीपैड से विवाह स्थल तक का मार्ग देखा। सारंग होटल का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री करीब आधा घंटा विवाह में रुककर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। विधायक पुत्र की शादी में बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक और लालबत्ती से लैस तमाम ‘वीआईपी’ और अन्य नेताओं का जमघट लगेगा। जीआईसी ग्राउंड में शाम को आमंत्रित लोगों का स्वागत होगा।

चिल्ला की टूटी सड़क से आएंगे पीडब्ल्यूडी मंत्री
बांदा। विधायक पुत्र की शादी में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव सहित कई कैबिनेट मंत्री आ रहे हैं। यह सभी सड़क मार्ग से बांदा आएंगे। सड़क मार्ग से आने पर चिल्ला से बांदा रोड की हकीकत भी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव देख लेंगे।


अन्य मंत्रियों को भी पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का एहसास हो जाएगा। बांदा-चिल्ला सड़क कुछ किलोमीटर को छोड़कर शेष पूरी तरह ध्वस्त है। बड़े-बड़े और गहरे-गहरे गड्ढे हैं। छोटे वाहन और रोजाना कानपुर व लखनऊ को रिफर किए जाने वाले मरीजों की एंबुलेंस इनमें फंस रही हैं। मंत्रियों की कारें हिचकोले खाएंगी तो शायद इस सड़क के दिन बदल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed