फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cluster Level Culture Festival concluded

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न

Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cluster Level Culture Festival concluded
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में भाषण और प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को प्रमा? - फोटो : BANDA
बांदा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव मनाया गया। भाषण और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में मेजबान स्कूल की छात्रा सानिया प्रथम रहीं। शिशु मंदिर केन पथ के सौरभ सिंह को द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर के आशीष यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

तरुण वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की आकांक्षा निगम को पहला, विद्या मंदिर के विकास सिंह को दूसरा स्थान मिला। संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में किशोर वर्ग में मेजबान स्कूल की प्रिया, निहारिका और सौम्या सिंह ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर के नमन, पुष्पेंद्र और प्रभाकर तिवारी तथा सक्षम खरे, वेदांत द्विवेदी और चरखारी सरस्वती विद्या मंदिर के हर्षवर्धन मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। तरुण वर्ग में विश्वविजय, राहुल कुमार व रोहित (सरस्वती विद्या मंदिर, कर्वी) प्रथम, वैष्णवी, रमा व अंजली (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बांदा) को द्वितीय और कृष्णा द्विवेदी, ऋषिराज व ध्रुव तिवारी (चरखारी) को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक अनीता जैन और संकुल प्रभारी अतुल वाजपेयी सहित स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शाबासी दी। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने दीप जलाकर महोत्सव शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed