{"_id":"6b4a317e8331115be0dbaa7252ee19ac","slug":"cloudy-mercury-dropped-farmer-restless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाए, पारा गिरा, किसान बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाए, पारा गिरा, किसान बेचैन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप और चढ़ते तापमान से शुरू हुई हाय-तौबा बूंदाबांदी, बादली और ओलावृष्टि से थम गई। पारा 5 डिग्री नीचे आ गया। हवा से गर्मी काफूर हो गई और हल्की ठंड का एहसास दिलाने लगी।
विज्ञापन
अधिकतम और न्यूनतम पारा में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है। उधर, इस बेतरतीब मौसम से फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
मार्च के दूसरे पखवारे में बुंदेलखंड में अधिकतम पारा 32 से 35 डिग्री होता है, लेकिन बदली और बूंदाबांदी से मौसम ने पलटी मारी है। इस सप्ताह बुधवार को अधिकतम पारा 31 व न्यूनतम 15 डिग्री था।
विज्ञापन
शनिवार को यह औसतन बुंदेलखंड में अधिकतम 30 और न्यूनतम 15 पर आ गया। खेतों में फसलों की कटाई में जुटे किसानों की इस मौसम ने नींद उड़ा दी है। वह जैसे-तैसे दाना घर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन