{"_id":"655510f86f6320db8e0d6a94","slug":"clothes-and-grains-burnt-due-to-fire-in-two-houses-banda-news-c-212-1-ori1004-4435-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो मकानों में लगी आग से कपड़े और अनाज जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो मकानों में लगी आग से कपड़े और अनाज जला
Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खप्टिहा कलांं। पैलानी तहसील के झुनी डेरा मजरे में बुधवार की दोपहर दो मकानों में आग लग गई। दमकल विभाग को सूचित कर गांव के लोगों ने ही नलकूप के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, गांव वाले आग बुझा चुके थे।
झुन्नी डेरा निवासी इंद्रराज यादव ने बताया की गया प्रसाद एवं शिवनाथ यादव के मकान में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगी थी। लोगों ने घरों से बाल्टियां लेकर हैंडपंप और नजदीकी ट्यूबवेल से पानी भरकर आग पर फेंका। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया, लेकिन जब तक दमकल पहुंचती, गांव वालों ने ही आग को बुझा लिया। पीड़ितों के अनुसार घर में कपड़ा, अनाज, अलमारी समेत काफी सामान पूरी तरह से जल गया।