फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Closing in Kesianaiti Sportika 2016

केसीएनआईटी में स्पोर्टिका 2016 का समापन

Thu, 04 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Closing in Kesianaiti Sportika 2016

बांदा। प्रतिस्पर्धा जीवन का एक खास हिस्सा है। इसमें जीत भी होती है और हार भी। इसे हमें सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


यह बात केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने बृहस्पतिवार को इंस्टीट्यूट में आयोजित खेल समारोह ‘स्पोर्टिका-2016’ के समापन कही। इस मौके पर प्रतिभागियोें को पुरस्कृत किया गया।
 
खेलकूद 30 जनवरी को शुरू हुए थे। कैरम छात्र वर्ग मेें ऋषभ जड़िया ने कुश नारायण को और बालिका वर्ग में निगहत कुरैशी ने मोनिका को पराजित किया।

बैडमिंटन में छात्र वर्ग में अबसार अहमद ने तौसीफ रब्बानी को और छात्राओं में मोनिका ने वर्षा सिंह को शिकस्त दी। शतरंज में छात्र वर्ग में आकाश सेन ने धीरेंद्र को और छात्रा वर्ग में अनामिका ने मोनिका को हराया।

केसीएनआईटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में दो ग्रुपों में बंटी दो टीमों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप के प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सेमी फाइनल खेला गया।

पहला सेमी फाइनल मैकेनिकल और सिविल टीमों के बीच हुआ। मैकेनिकल टीम जीती। दूसरे सेमी फाइनल में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर टीम ने मैकेनिकल डिप्लोमा की टीम को हराकर जीत हासिल की।

फाइनल मैच में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर के मैच में 159 रन बनाए। मैकेनिकल टीम मात्र 127 रनों पर आउट हो गई।

इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक टीम 32 रनों से जीत गई। मैन आफ द मैच सौरभ सिंह और मैन आफ द सीरिज प्रणव मिश्रा रहे। चेयरमैन अरुण निगम और निदेशक आशीष आर्य पनत ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed