{"_id":"621bb71a70990347be059b89","slug":"cleaner-s-body-identified-driver-missing-banda-news-knp682932844","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनर के शव की शिनाख्त हुई, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनर के शव की शिनाख्त हुई, चालक लापता
विज्ञापन
यमुना नदी में गिरे ट्रक और लापता चालक की खोजबीन करते एसडीआरएफ जवान। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहा कलां। धान लादकर बांदा से गाजियाबाद जाते समय बांदा-फतेहपुर की सीमा पर बारा घाट पीपा पुल में रेलिंग तोड़कर यमुना नदी में जा गिरे ट्रक को दूसरे दिन भी गहरे पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम ट्रक के लापता चालक की खोज कर रही है। उधर, घटना के बाद शनिवार को ट्रक में फंसे शव की शिनाख्त ट्रक क्लीनर के रूप में हुई है। वह फर्रुखाबाद जिले का साजिद बताया गया है।
शुक्रवार की देर रात धान लेकर हरियाणा ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक बांदा से गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था। देर रात बांदा-फतेहपुर सीमा पर स्थित गलौली-बारा घाट में पीपा पुल से गुजरते समय ट्रक नदी के गहरे पानी में जा गिरा। तड़के से ही बांदा और फतेहपुर की पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर ट्रक चालक, क्लीनर और ट्रक पर सवार संभावित लोगों की तलाश शुरू करा दी।
कुछ देर बाद पानी के अंदर ट्रक में फंसा शव नजर आने पर पुलिस ने गोताखोरों से उसे बाहर निकलाया। फौरीतौर पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। रविवार को सुबह लखनऊ से एसडीआरएफ टीम राजेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंच गई। पुल के पीपे खोलकर हटाए गए। इसी के बाद ट्रक का नंबर नजर आया। पुलिस ने नंबर के जरिए पता किया तो यह ट्रक हरियाणा ट्रांसपोर्ट कंपनी का निकला।
विज्ञापन
वहां संपर्क करने पर ट्रक मालिक मनोज गर्ग (साद नगर, मंगलपुरी, हरियाणा) ने बताया कि ट्रक में क्लीनर और चालक थे। क्लीनर का नाम साजिद बताया गया। उम्र लगभग 30 वर्ष थी। वह फर्रुखाबाद (यूपी) का रहने वाला था। ट्रक मालिक ने बताया कि चालक शकील पुत्र शमीम भी लगभग 30 वर्ष का है। वह पठानटोला, गुरसहायगंज, कन्नौज का रहने वाला है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार कमलेश यादव तथा जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में क्लीनर का शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, लापता चालक की तलाश में रविवार को देर शाम तक एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे। फिलहाल कुछ पता नहीं चला।