{"_id":"5eb988ee8ebc3e90b12dfc70","slug":"clean-chit-with-mandalayukt-family-infection-banda-news-knp559640572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त को सपरिवार संक्रमण से क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त को सपरिवार संक्रमण से क्लीनचिट
विज्ञापन
नरैनी में लॉकडाउन की व्यवस्थाओं के बारे में एसडीएम से जानकारी लेते नोडल अधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। मंडलायुक्त और उनका परिवार कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। दो दिन पूर्व जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके अलावा अन्य 28 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के लिए भेजे गए 59 नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। मौजूदा समय में जनपद में संक्रमित केसों की संख्या 23 है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं। उधर, प्रवासी मजदूरों के आमद का सिलसिला जारी है।
मंडलायुक्त गौरव दयाल के सरकारी आवास पर तैनात फालोअर संक्रमण की चपेट में आ गया। नमूना जांच को भेजा गया तो इसका खुलासा हुआ। उसके साथ ही मेडिकल कालेज के वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उधर, अपने फालोअर की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही मंडलायुक्त ने तत्काल अपना और अपनी पत्नी तथा दो बच्चों का नमूना जांच के लिए भिजवा दिया।
साथ ही आवास में एहतियाती सुरक्षात्मक उपाय अपना लिए। सोमवार को झांसी लैब से आई जांच रिपोर्ट में मंडलायुक्त और उनके पत्नी और बच्चों के नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें संक्रमित नहीं पाया गया। उधर, फालोअर सहित दोनों पॉजिटिव को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि फालोअर संक्रमित कैसे हुआ? उधर, अभी भी झांसी लैब से 59 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यह नमूने कई दिन पहले भेजे गए थे।
विज्ञापन
बांदा में अब 15 हॉटस्पॉट
बांदा शहर : गूलरनाका, कलामतपुरा, निम्नीपार, कालूकुआं।
ग्रामीण : शिव (बबेरू), माचा (तिंदवारी), रामनगर, नहरी (नरैनी), रहूसत (अतर्रा), रेहुंची (कालिंजर), सबादा, पिपरहरी (पैलानी), मवई, चहितारा, लामा।
नोडल अधिकारी ने बार्डर का निरीक्षण किया
नरैनी। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के लिए यहां नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए आईएएस अधिकारी ने सोमवार को यहां मध्य प्रदेश की सीमा पर कालिंजर क्षेत्र में लगाए गए बैरियर का निरीक्षण किया। परदेसी और क्षेत्रीय लोगों के आवागमन की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने तहसील में चल रहे सामुदायिक भोजनालय का भी निरीक्षण किया। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी आदि मौजूद रहे।