फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chowkidar's son dies in Chief Engineer's bungalow

मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे की मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar's son dies in Chief Engineer's bungalow
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के बंगले में तैनात चौकीदार के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में आवास में ही मौत हो गई। उसके मुंह से खून निकला था।
विज्ञापन

परिजनों व पुलिस का कहना है कि युवक टीबी का रोगी था। साथ ही पुलिस फूड प्वाइजिनिंग की आशंका जता रही है। युवक ई-रिक्शा चलाता था।
सिविल लाइन स्थित मुख्य अभियंता बंगले में चौकीदार कैलाश धुरिया बंगला परिसर में ही स्थित विभागीय आवास में रहता है। उसका पुत्र अमित धुरिया (26) रामलीला मैदान के पास रहता था।
वह अविवाहित था और ई-रिक्शा चलाकर गुजर बसर कर रहा था। अक्सर वह पिता के पास आकर रात को ठहर जाता था। सोमवार की रात अमित ई-रिक्शा लेकर पिता के पास आ गया।
विज्ञापन

रात में पिता कैलाश ड्यूटी पर चला गया। सुबह वापस लौटा तो घर के अंदर अमित को मृत अवस्था में पाया। उसके मुंह से खून निकला था। पहले तो पिता ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम हाउस में कहा कि उसका पुत्र टीबी का रोगी था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतक को टीबी का रोगी बताया है। यह भी बताया है कि घटना बीती रात अमित ने मीट खाया था। कुछ देर बाद उसे खून की उल्टी हो गई थी।

कोतवाली प्रभारी ने फूड प्वाइजिंनिंग की आशंका भी जताई। कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। जिस्म में चोट आदि के कोई निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed