Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot most cold, three killed

मंडल में चित्रकूट सबसे ठंडा, तीन की मौत

Sat, 15 Dec 2018 11:47 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sat, 15 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot most cold, three killed
जसपुरा में ग्राम प्रधान द्वारा जलवाए गए अलाव में हाथ सेंकते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूटधाम मंडल में अब सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। इधर एक पखवारे से ठंड का प्रकोप भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिसंबर माह के 15 दिनों के दरम्यान ही न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है। हालांकि, अधिकतम पारे में मात्र दो डिग्री की ही गिरावट दर्ज की गई। मंडल में शनिवार को चित्रकूट जनपद सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरे ने भी अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरा और भी कहर ढाएगा। साथ ही बादलों की आवाजाही के अलावा बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बांदा जनपद में बीते 48 घंटे में ठंड ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि हमीरपुर में ठंड से किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन

नवंबर माह तक ठंड ने कोई अहसास नहीं कराया। साथ ही दिसंबर माह की शुरुआत में भी ठंड की रफ्तार धीमी रही, लेकिन माह के एक हफ्ता बीतने के बाद अब ठंड ने लोगों पर सितम ढाना शुरू कर दिया है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर के पहले पखवारे में रात के न्यूनतम पारे में भी आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर आ गया है। यह पिछले साल दिसंबर के पहले पखवारे से करीब तीन डिग्री कम है। ऐसे में रात को ठंड अब ज्यादा ठिठुरन पैदा कर रही है।
विज्ञापन


अलबत्ता दिन में अधिकतम पारे में ज्यादा गिरावट न आने से जनजीवन को राहत है। तेज धूप भी तापमान बढ़ाए हुए है। शनिवार को दिसंबर माह का मध्य दिन था। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और पश्चिम हवाएं चलती रहीं। हवाओं की रफ्तार से शीतलहर का लोगों को अहसास होने लगा है। शनिवार को सुबह के समय कोहरे ने भी रंग दिखाया, जिससे धुंध के चलते विजिबिलिटी 200 मीटर के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत केंद्रीय जल आयोग के मौसम अनुभाग का कहना है कि एक-दो दिनों में बादल और बूंदाबांदी से तापमान और गिर सकता है। अगले हफ्ते तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। उधर, चित्रकूटधाम मंडल में शनिवार को चित्रकूट जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम पारा 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। बांदा में न्यूनतम 7 और अधिकतम 25 डिग्री, हमीरपुर में न्यूनतम 7 और अधिकतम 24 तथा महोबा में न्यूनतम 6.5 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया। 

अभी कंबल खरीदने की प्रक्रिया चल रही
मौसम शीतलहर की दहलीज पर आ गया है। राहगीर ठंड में ठिठुरने लगे हैं, लेकिन प्रशासन अभी कंबल खरीद की औपचारिकताएं ही पूरी कर रहा है। तीन दिन पूर्व तक यहां कंबल खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। गरीबों को मुफ्त बंटने वाले कंबल की कीमत इस वर्ष 500 रुपये प्रति कंबल निर्धारित की गई है। यह 2 किलो 200 ग्राम से कम वजन का नहीं होगा। कंबल में यह प्रिंट होगा कि यह राजस्व विभाग से मुफ्त बांटा जा रहा है। बिक्री योग्य नहीं है।


जानलेवा साबित होने लगी है ठंड
प्रशासन ने भले ही अभी कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थल पर अलाव की जरूरत न महसूस कर रहा हो, लेकिन मौसम जानलेवा शक्ल अख्तियार कर चुका है। बीते 48 घंटों के अंदर ठंड ने दो जानें ले ली हैं। शनिवार को मटौंध कस्बा निवासी सभाजीत (55) पुत्र रामसेवक अनुरागी खेत से लौट रहा था। देर शाम उसे ठंड ने जकड़ लिया। शनिवार को जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। इसके पूर्व बबेरू में 60 वर्षीय किसान की ठंड से मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed