फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot Dham Mandal 'Orphan' in the team of Adityanath

आदित्यनाथ की टीम में चित्रकूट धाम मंडल ‘अनाथ’

Sun, 19 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 19 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Dham Mandal 'Orphan' in the team of Adityanath
योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम - फोटो : SELF

विज्ञापन
मंत्रिमंडल में चित्रकूट धाम मंडल को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल देने वाले बाशिंदे इस बात से हैरत में हैं। इस विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से बंपर वोट मिले हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड हैं। फिर भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की टीम में चित्रकूट धाम मंडल को ‘अनाथ’ रखा गया है। उधर, झांसी मंडल से भी निर्वाचित विधायकों में सिर्फ महरौनी सीट से मन्नू कोरी को ही राज्यमंत्री का दर्जा मिला है।

सपा, बसपा और कांग्रेस की तमाम लुभावनी घोषणाओं और वादों को  नजरअंदाज कर अबकी बुंदेलखंड के बाशिंदों ने भाजपा पर वोटों की बरसात कर दी। सभी सातों जिलों की 19 सीटें भाजपा को सौंप दीं। रिकार्ड तोड़ जीत देने वाले बुंदेली मतदाताओं को भरोसा था कि प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई भाजपा उनकी इस दरियादिली का जरूर बदला देते हुए बुंदेलखंड में ‘अच्छे दिन’ की शुरूआत करेगी।
विज्ञापन


लेकिन रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड से मात्र महरौनी सीट से राज्यमंत्री मन्नू कोरी को जगह मिली। गौरतलब है कि सपा सरकार में भी पूरे 5 साल बुंदेलखंड को मंत्रिमंडल से वंचित रखा गया। सपा के 8 विधायक होने के बाद भी किसी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। न ही किसी सपा नेता को ‘लालबत्ती’ दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बुंदेलखंड में भाजपा को मिलीं सभी 19 सीटें और वोटों का ब्योराः बांदा         प्रकाश द्विवेदी         83,169, बबेरू     चंद्रपाल कुशवाहा     78,187,  नरैनी     राजकरन कबीर         92,412, तिंदवारी     बृजेश प्रजापति         82,197, कर्वी     चंद्रिका उपाध्याय     90,366, मानिकपुर     आरके सिंह पटेल     84,988, महोबा     राकेश गोस्वामी         88,291, चरखारी     बृजभूषण राजपूत   98,380, हमीरपुर     अशोक सिंह चंदेल     1,10,888,  राठ         मनीषा अनुरागी         1,47,526, उरई         गौरीशंकर वर्मा         1,40,485, कालपी     नरेंद्र सिंह जादौन     85,498, माधौगढ़     मूलचंद्र निरंजन         1,08,737, ललितपुर     रामरतन कुशवाहा     1,56,783, महरौनी     मन्नू कोरी        1,59,227, झांसी     रवि शर्मा   1,17,873, बबीना     राजीव सिंह         96,713, मऊरानीपुर बिहारीलाल आर्य     98,905 व गरौठा     जवाहर सिंह         93,378


क्या हुआ तेरा वादाः बांदा। प्रवास सोसायटी और भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी आशीष सागर दीक्षित ने भाजपा को वादाखिलाफ और बुंदेलखंड के साथ छल करने वाला बताया है। कहा है कि विधान सभा चुनाव के दौरान झांसी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमाभारती ने जनसभा में कहा था कि झांसी सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा जीते तो उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। श्री शर्मा सीनियर लीडर हैं। फिर भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। वादा झूठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed