फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chirag Foundation will bear the cost of education of 150 girls

Banda News: डेढ़ सौ बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाएगा चिराग फाउंडेशन

Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chirag Foundation will bear the cost of education of 150 girls
बांदा। चिराग फाउंडेशन (महिला कल्याण संगठन ) की ओर से गोद ली गईं 150 बालिकाओं की शिक्षा अगले वर्षों में भी जारी रखी जाएगी। फाउंडेशन बालिका और महिला कल्याण के अपने अन्य कार्यक्रम भी करता रहेगा। यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन दी गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन ने शिक्षा के लिए 150 से ज्यादा बालिकाओं को गोद लिया है। उनकी पढ़ाई का खर्च वहन किया जा रहा है। इनमें जीएनएम, बीएड और डी फार्मा की पढ़ाई कर रही लड़कियां भी शामिल हैं। फाउंडेशन कई महिलाओं को सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर खुलवा चुका है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने फाउंडेशन की अगली योजनाओं और कार्यों के बारे में बताया। सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मो. रफीक, संयोजक डॉ. मोनिका सक्सेना, प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी, बिरजिस मंजर, सीमा नंदा, सुषमा बेदी, काशिफ हुसैन , कल्पना वर्मा, विमला गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed