फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chirag Foundation made three daughters self-sufficient

तीन बेटियों को चिराग फाउंडेशन ने बनाया आत्मनिर्भर

Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chirag Foundation made three daughters self-sufficient
चिराग फाउंडेशन के तत्वावधान में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध कर? - फोटो : BANDA
बांदा। मिशन शक्ति अभियान को महिला संगठन चिराग फाउंडेशन ने भी परवान चढ़ाने की मुहिम छेड़ी है। फाउंडेशन ने महाविद्यालय की तीन स्नातक जरूरतमंद छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है। अब वह अपने साथ घर की भी परवरिश कर सकेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को स्टार प्लाजा परिसर में आयोजित समारोह में महिला महाविद्यालय की छात्राएं कहकशां, कायनात और निकहत को चिराग फाउंडेशन ने शुद्ध मसाले बनाने का कारोबार शुरू कराया गया। तीनों बेटियां जरूरतमंद और गरीब परिवारों की हैं।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह और महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने किया। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने मिशन शक्ति में यह एक बड़ी नेकी बताई। फाउंडेशन की संस्थापक प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी ने बताया कि उनकी बेटी सदफ खान (निदेशक, आगाज संस्थान) व भाभी शहनाज परवीन (कानपुर) ने बेटियों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये बेटियां शुद्ध मसाले तैयार करके अपना और घर का खर्च चला सकेंगी। इस अवसर पर योग गुरु प्रकाश साहू, एसीडी स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता, श्रद्धा निगम, सह संरक्षक अकील अहमद खां, फजलुद्दीन रहमानी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. सुरेश सिंह बठीजा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed