फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chilla police scattered household goods

बांदाः चिल्ला पुलिस ने बिखेर दिया गृहस्थी का सामान

Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chilla police scattered household goods
बांदा। महिला ने तलाशी के नाम पर घर में घुसकर गृहस्थी का सामान बिखेरने और मोबाइल फोन छीनकर ले जाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। साथ ही पति और ससुर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की हीरामनी ने एसपी को दी अर्जी में कहा कि गांव का दबंग शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। वहां से गुजरे उसके ससुर कल्लू के साथ भी बदसलूकी की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बचाने पहुंचे पति संतराम के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी दबंग भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना के अगले दिन दबंग की पत्नी ने उल्टा उसके ससुर, पति व देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया कि एक पखवाड़ा पूर्व दबंग के साथ थाना पुलिस आई और उसके घर में घुसकर तलाशी ली। आरोप लगाया कि गृहस्थी का सारा सामान बिखेर दिया। मोबाइल फोन छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगने पर पुलिस अभद्रता कर रही और जेल भेजने की धमकी दे रही है। उसने एसपी से कार्रवाई करने और मोबाइल वापस दिलाने का अनुरोध किया है। इस बाबत थाना इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि शिकायतकर्ता महिला के पति समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। अवैध शराब बेचते हैं। पुलिस ने कार्रवाई की।

इसी से नाखुश होकर गलत शिकायत की जा रही है। उधर, शहर के रहुनिया की शांती ने एसपी को अर्जी देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग गंदा पानी उसके घर की तरफ बहा रहे हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हैं। उसके पति को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी मिल रही है। कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed