{"_id":"64a312bf7cf848cae30cc4dc","slug":"childrens-first-day-in-schools-was-spent-in-fun-banda-news-c-212-1-bnd1001-73-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूलों में बच्चों का पहला दिन मौज मस्ती में बीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूलों में बच्चों का पहला दिन मौज मस्ती में बीता
Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3 बीएनडीपी बदौसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक।
स्कूलों में बच्चों का पहला दिन मौज मस्ती में बीता
ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को खुले स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/बदौसा, खप्टिहा। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं और लंबी छुट्टी बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक तो पहुंचे पर बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। जो बच्चे पहुंचे वह सारा दिन मौज मस्ती करते रहे। पढ़ाई न के बराबर हुई। कई स्कूलों में बच्चों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं की पूजा की और माला पहनाया।
शहर के प्राथमिक विद्यालय खिन्नी नाका में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी रही। शिक्षक बच्चों से छुट्टी में क्या किया इसकी जानकारी लेते रहे। प्राथमिक विद्यालय बिलगांव में बच्चों की संख्या न के बराबर रही। बच्चे गांव के मंदिर में होने वाले कार्यक्रम व भंडारा में मौजूद थे। बदौसा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का अधिकांश समय मौज मस्ती खेलकूद में बीता। शिक्षकों ने बच्चों से ग्रीष्म अवकाश के दौरान दिया गृह कार्य देखा। बच्चों ने पढ़ाई भी की।
खप्टिहा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थित कम थी। बच्चों ने खेलकूद के साथ ही पढ़ाई भी की। शिक्षकों ने बच्चों को गृह कार्य दिया। तिंदवारी, नरैनी, अतर्रा के कई गांवों के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। ज्यादातर बच्चे मैदान में खेलते रहे। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या का कहना है कि स्कूलों का पहला दिन है। एक दो दिन में शिक्षण कार्य पटरी पर आ जाएगा। विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओंं को दुरुस्त किया जाएगा।