फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children shed sweat in exercise competition

Banda News: व्यायाम प्रतियोगिता में बच्चों ने बहाया पसीना

Sat, 23 Sep 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children shed sweat in exercise competition
बांदा। 101 वां गजानन महोत्सव में चौथे दिन बच्चों ने व्यायाम प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद सामान्यज्ञान प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित गणेश भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर व जूनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता हुई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 67 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों से कंप्यूटर, गणित, हिंदी के भी प्रश्न किए गए। निर्णायकों में गरिमा द्विवेदी, शकुंतला गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश गुप्ता, उत्तम सिंह मौजूद रहे। पूर्व मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

प्रतिभागी हर हाल में किसी भी प्रतियोगिता के 30 मिनट पूर्व कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमाणपत्र और गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आसन और मलखंभ के प्रसिक्षुओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दत्तूपंत गुर्जर, रुद्र प्रताप सिंह, रजोल तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवजसपुरा। ग्राम नरजिता में शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान शिवदर्शन प्रजापति ने बताया कि दंगल में दूर दूर के गांव से भी पहलवान कुश्ती करने आए थे। अच्छी कुश्ती अंकित पहलवान झांसी व काली पहलवान हरियाणा के बीच हुई। दोनों के बीच बराबरी की टक्कर हुई। अच्छे प्रदर्शन पर पहलवानों को इनाम राशि देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इस दौरान मनोज प्रजापति हमीरपुर, नीरज प्रजापति, सत्यप्रकाश प्रजापति, अमर सिंह नरौली, रामसजीवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed