फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children celebrate Navaratri celebrations

नवरात्र के जश्न में बच्चों ने बिखेरी अदाएं

Sun, 24 Sep 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children celebrate Navaratri celebrations
नवरात्र महोत्सव में विभिन्न वेशभूषाओं में सजे प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नवरात्र के जश्न में बालक-बालिकाओं से लेकर युवतियां और बुजुर्ग महिलाओं तक सराबोर रहीं। देर रात तक चले इस महोत्सव मेें विभिन्न वेशभूषाआें में सजेसंवरे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी अदाओं और किरदार ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित अतिथि सभागार में देर रात आयोजन खत्म हुआ। आर्ट, क्राफ्ट, डांस (एसीडी) स्टूडियो द्वारा आयोजित जश्न में डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही। गुरुग्राम में हुए बहुचर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड पर बच्चों ने आकर्षक मंचन किया। साथ ही डीएम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को भी परवान चढ़ाया।
विज्ञापन


डीएम की धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति की पदेन अध्यक्ष अल्पना सिंह ने बच्चों और विभिन्न प्रस्तुतियां पेश करने वालों को सराहा और शाबासी दी। संचालन सुनील कुमार सनी और सौम्या श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव की मेजबान एसीडी स्टूडियो निदेशक रश्मी गुप्ता निशा ने बताया कि लगभग दो सैकड़ा बच्चों और महिलाओें ने भागीदारी की। बच्चे वेशभूषा में रहे। बुंदेलखंड का लोकप्रिय जवारा नृत्य भी प्रस्तुत किया। रूपाली, सुगंधी, मेघा, अंकिता, सरिता, रचना, वैशाली, ओसमी, अंजलि, अमायरा, भाव्या, आद्यया सविता, माला, नीता आदि की पेशकश सराही गई। डॉ.शबाना रफीक, डॉ.मनोरमा, श्रद्धा निगम, सीमा सिंह आदि शामिल रहीं। निशा ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed