{"_id":"669bfc65580befe3c20ba8b1","slug":"child-dies-by-drowning-in-a-pond-banda-news-c-212-1-sknp1006-113379-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। तालाब के पास खेल रहे बालक का पैर फिसल जाने पर वह तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। बड़े भाई ने परिजनों को बताया तो ग्रामीणों के सहयोग शव तालाब से निकाला।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी दीपांशु (8) शुक्रवार को दोपहर बड़े भाई प्रियांशु (15) के साथ गांव के ठकुरइया दाई तालाब के पास खेल रहा था। तभी दीपांशु ने खेल-खेल में एक डंडी तालाब के किनारे फेंक दी। उसे उठाने में तालाब के भीटे पर उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया।
बड़े भाई ने अपने घर में बताया। घर से पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से बालक को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता रामकरन सिंह ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। घर में मां सुनिया है। पिता खेतिहर मजदूर है। एक बीघा जमीन है। बिसंडा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तालाब में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।