फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   child,corona,ward

मंडल में बच्चों के लिए आरक्षित हैं 372 बेड 13-49-00

Tue, 01 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
child,corona,ward
बांदा। तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, पर राहत यह है कि इन कयासों के बीच बच्चों का संक्रमण दर कम है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज और उनकी सेहत के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। अलग पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड बना लिए गए।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कुल 19 पीकू वार्ड बने हैं, इनमें 372 बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 160 बेड का पीकू वार्ड बांदा जनपद में है। इनमें मेडिकल कालेज में 100 बेड का वार्ड है। इसके अलावा चित्रकूट में 56 बेड, हमीरपुर में 88 और महोबा जनपद में 68 बेड के पीकू वार्ड हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अपर निदेशक (चिकित्सा सेवा) डा.नरेश सिंह तोमर ने बताया कि शासन के निर्देश पर चारों जनपदों में पीकू वार्ड तैयार किए गए हैं। कुछ बेड वेंटीलेटर से लैस हैं। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने दावा किया कि अस्पताल की अपेक्षा घरेलू माहौल में बच्चे जल्दी सेहतमंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में बेड का ब्योरा-
बांदा : मेडिकल कालेज-100, जिला अस्पताल-40, जसपुरा-10 व नरैनी-10 (कुल-160)
चित्रकूट : खोह-24, मानिकपुर-8, शिवरामपुर-8, रामनगर-8, मऊ-8 (कुल-56)
हमीरपुर : कुरारा-40, मौदहा-12, छानी-12, मुस्करा-12, नौरंगा-12 (कुल-88)
महोबा : श्रीनगर-20, चरखारी-12, कबरई-12, जैतपुर-12, पनवाड़ी-12 (कुल-68)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed