फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Check the drivers by running a campaign at night

रात में अभियान चलाकर करें वाहन चालकों की जांच

Fri, 17 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Check the drivers by running a campaign at night
बांदा। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बीच सड़क में सवारी उतारने-चढ़ाने वाले टेंपो या ई-रिक्शा चालकों का अभियान चलाकर चालान किया जाए। रात में वाहन चालकों की जांच कर देखें कि वह शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहे हैं। यह निर्देश मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने और प्रवर्तन कार्य प्रभावी रूप से होना चाहिए। जनपद व मंडल स्तर के साथ ही स्कूलों में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें 31 दिसंबर से पहले कराई जाएं। बैठक में अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी पर चिंता जताई। स्कूली वाहनों के फिटनेस का निर्देश दिया। कहा कि, जिन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं वहां एआरटीओ, पुलिस अधिकारी और पीडब्ल्यूडी अभियंता खुद जाकर निरीक्षण करें और तकनीकी खामी को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रार्थना के समय जाकर यातायात नियमों की जानकारी दें। ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफलेक्टर लगवाने के लिए भी कहा।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मंडल के सभी शहरों और कस्बों में ब्लैक स्पॉट पुन: चिह्नित कराए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पार्किंग स्टैंड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक का संचालन कर रहे आरटीओ (प्रवर्तन) अनिल कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से 4.10 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। प्रवर्तन कार्रवाई होती रहती है। बैठक में मंडल व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed