{"_id":"65e21c18a03874aa890815b0","slug":"chairman-and-eo-complained-to-the-commissioner-banda-news-c-212-1-bnd1003-107663-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कमिश्नर से की चेयरमैन और ईओ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कमिश्नर से की चेयरमैन और ईओ की शिकायत
विज्ञापन
नरैनी। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ पर सभासदों ने अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सभासदों ने बताया है कि चेयरमैन और ईओ मनमर्जी से प्रस्ताव पास कराकर नियम विरुद्ध तरीके से भुगतान करा रहे हैं। नगर पंचायत की गाड़ियों में बिना लागबुक तेल डलवाया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिकांश रजिस्टर, फाइल और दस्तावेज अपने पास रखे हैं।
सभासदों को कोई भी अभिलेख व प्रस्ताव रजिस्टर नहीं दिखाए जाते हैं। आउटसोर्सिंग की टेंडर प्रक्रिया गलत तरीके से की गई, जबकि बोर्ड बैठक में आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को रोका गया था। भोजे तालाब के कार्य में खासी अनियमितता की गई है। सभासद नीरज रैकवार, हेमलता पांडे, आदित्य त्रिपाठी, संतोष शिवहरे, साधुराम, नफीस अहमद, धर्मेंद्र वर्मा, कंचन मौजूद रहीं।
उधर, अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर ने आरोपों को गलत बताया है। ईओ का कहना है कि सभासदों की शिकायत पर लिपिक शिवम द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि जो अभिलेख दिखाने लायक है, उन्हें तत्काल सामने लाया जाए।