{"_id":"5fdb9bdc8ebc3e3eac38f890","slug":"central-health-minister-doctor-harshwardhan-singh-banda-news-knp6005354169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः सिमौनीधाम आश्रम की भूमि पर बनेगा राष्ट्रीय संक्रामक रोग रिसर्च सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः सिमौनीधाम आश्रम की भूमि पर बनेगा राष्ट्रीय संक्रामक रोग रिसर्च सेंटर
विज्ञापन
बांदा के सिमौनीधाम में अवधूत महाराज से आशीर्वाद लेते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन।
- फोटो : BANDA
सिमौनीधाम (बबेरू)। धार्मिक आस्था के केंद्र सिमौनीधाम के पास ही राष्ट्रीय स्तर की संक्रामक रोग प्रयोगशाला व रिसर्च अनुसंधान केंद्र बनेगा। यह देश के दूसरे नंबर का संस्थान होगा। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को यहां दी। वे भंडारे में शामिल होने आए थे। स्वामी अवधूत महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कार से यहां पहुंचे। सिमौनीधाम आश्रम से मिले हुए टोला कलां गांव में रुके। यहां आश्रम की करीब 100 बीघा भूमि है। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ भूमि का स्थलीय मुआयना किया।
उन्होंने बताया कि यहां बीएस-फोर प्रयोगशाला/ रिसर्च अनुसंधान व केंद्रीय संक्रामक रोग संस्थान खोले जाने की योजना है। यह देश के दूसरे नंबर की प्रयोगशाला/संस्थान होगा। पहला संस्थान पुणे (महाराष्ट्र) में है। इससे न सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि प्रदेश को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
संक्रामक रोगों पर रिसर्च हो सकेंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। सिमौनी धाम में मंत्री के साथ डीएम आनंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, एसडीएम, कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।