{"_id":"5c30f548bdec2256c0653a03","slug":"celebrating-women-at-harper-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्पर क्लब में महिलाओं का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्पर क्लब में महिलाओं का जश्न
Sat, 05 Jan 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक संकल्प लेतीं महिला हार्पर क्लब की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
महिला हार्पर क्लब की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों और मौजमस्ती के बीच नए वर्ष का उत्सव मनाया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साक्षर बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
शनिवार को शाम हार्पर क्लब में आयोजित जश्न में नृत्य, संगीत, काव्य पाठ की धूम रही। श्रद्धा निगम, सुगंधी और अनीता ने आकर्षक डांस पेश किए। अंजू ओमर का गीत और डा. रंजना सैराहा का काव्य पाठ सराहा गया। रानी दमेले और अंजू पुरवार ने गीत सुनाए। आर्य कन्या प्रबंधक शमीम बानो सहित सुधा गुप्ता, मंजू ओमर, गीता सिंह, आराधना शर्मा, ममता शर्मा, ज्योत्सना पुरवार, रूपाली आदि उपस्थित रहीं। निर्णायक की भूमिका जे.जमां ने अदा की। संचालन डॉ. सीमा सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन