{"_id":"5dd822398ebc3e54c76eac72","slug":"cctv-cameras-and-alarms-remain-operational-in-banks-banda-news-knp527533754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में चालू रहें सीसीटीवी कैमरे और अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में चालू रहें सीसीटीवी कैमरे और अलार्म
विज्ञापन
CCTV cameras and alarms remain operational in banks
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बैंकों के प्रबंधकों से कहा है कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म स्टीम अच्छी श्रेणी के लगाएं और उन्हें 24 घंटे चालू रखें। एटीएम मशीनों के पास भी सीसीटीवी चालू रहें।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बैंक प्रबंधकों और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रबंधकों से कहा कि बैंकों में ये बोर्ड भी लगाएं कि आप कैमरे की नजर में हैं।
समय-समय पर सीसीटीवी, अलार्म आदि की चेकिंग करते रहें। बैंक के खिड़की, दरवाजे आदि भी चेक करें। अच्छी क्वालिटी के दरवाजे और खिड़की लगवाएं।
पुलिस कार्यालय में स्थापित साइबर सेल प्रभारी का मोबाइल नंबर सभी बैंक प्रबंधकों को नोट कराया। कोई भी घटना होने पर साइबर सेल प्रभारी को सूचना दें। यह भी कहा कि बैंकों में सभी पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर का बोर्ड भी लगवाएं।