फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CBS 10 million transactions in the post-office failure stalled

सीबीएस फेल होने से डाकघर में 10 करोड़ का लेन-देन ठप

Mon, 23 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

बैंकों की तर्ज पर हाइटेक होने के बाद भी डाकघरों की

विज्ञापन
व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। सीबीएस सिस्टम खराब होने से मंडल मुख्यालय समेत प्रधान डाकघरों में तीन दिन से करोड़ों का लेन-देन ठप रहा। सोमवार को दोपहर बाद सिस्टम चालू हुआ तो धन निकासी और जमा करने वालों की भीड़ लग गई।

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में प्रधान डाकघरों को सीबीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। उप डाकघरों को भी सीबीएस सिस्टम से जोड़ने की कवायद चल रही है। प्रधान डाकघर बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में शुक्रवार को सीबीएस सिस्टम फेल हो गए। लेन-देन ठप हो गया।

गौरतलब है कि बांदा प्रधान डाकघर में हर रोज 50-60 लाख रुपये का लेन-देन होता है। डाक अधीक्षक एसआर पाल ने डाक मुख्यालय को सूचना दी, पर दो दिन तक यह दुरुस्त नहीं हो सका। डाकघरों में दो दिनों तक करीब 10 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा।

कर्मचारियों ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से ही सिस्टम में कमी आ गई थी, इसलिए ये चल नहीं पा रहे थे। सोमवार को सिस्टम चालू हुआ तो ग्राहकों की लंबी भीड़ लग गई।

‘सीबीएस सिस्टम में तकनीकी कमी आ गई थी। रविवार को छुट्टी का दिन पड़ जाने से दुरुस्त होने में समय लग गया। अब सिस्टम चालू है और जमा व निकासी हो रही है।’- एसआर पाल, डाक अधीक्षक चित्रकूटधाम मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed