{"_id":"5723a4f64f1c1b807aa91a6b","slug":"case-nit-students-viewed-dubai-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीएनआईटी छात्रों ने देखी दुबई की टेक्नालाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीएनआईटी छात्रों ने देखी दुबई की टेक्नालाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुबई इंडस्ट्रियल टूर पर गए केसीएनआईटी के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केसीएनआईटी के इंजीनियरिंग छात्रों का जत्था एक हफ्ते की दुबई यात्रा के बाद लौट आया। छात्रों ने दुबई में वहां की टेक्नालाजी का अध्ययन किया और प्रमुख ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थलों का भ्रमण किया। छात्रों का कहना है कि उनका यह इंडस्ट्रियल विजिट काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
केसीएनआईटी के छात्र 17 अप्रैल को यहां से दुबई पहुंचे थे। 23 अप्रैल तक वहां रहे। लौटने के बाद टीम में शामिल छात्र डॉ.प्रशांत द्विवेदी, यशवीर प्रताप सिंह, आशीष कुमार, विमल कृष्ण गुप्ता, राजेश कुमार, विवेक कुमार मौर्या, आशीष द्विवेदी और मानस मिश्रा ने कहा कि संक्षिप्त समय की यात्रा होने के बाद भी दुबई में काफी कुछ सीखा।
विज्ञापन
इसके अलावा मौज-मस्ती भी की। आर्टिफिशियल समुद्र के क्रूज, रेत और रेगिस्तान में घूमा। दुनिया की प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत बुर्ज अल अरब को नजदीक से देखा और समझा। यह इमारत आर्किटेक्चर और टेक्नालाजी का अनूठा संगम है।
विज्ञापन
केसीएनआईटी डायरेक्टर डॉ.आशीष आर्य पनत ने बताया कि इसके पूर्व कालेज के छात्रों का जत्था सिंगापुर इंडस्ट्रियल टूर पर भेजा गया था। आगे भी उनकी कोशिश होगी कि हर साल छात्र इंडस्ट्रियल टूर पर जाएं। वहां से सीखा ज्ञान वहां अपने अन्य साथी छात्रों को बताएं।