{"_id":"2cb9910c92d7ea18e4ecc98ac9115fe7","slug":"carrom-championship-won-by-riaz-farhan-beat-rabbani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम चैंपियनशिप रियाज ने जीती, फरहान रब्बानी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम चैंपियनशिप रियाज ने जीती, फरहान रब्बानी को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपेन कैरम चैंपियन मैच के फाइनल में रियाज खां ने मुकालबा जीत कर चैंपियनशिप जीत ली। उन्होंने कांटे की टक्कर में फरहान रब्बानी को हराया।
विज्ञापन
रविवार को हार्पर क्लब के टूर्नामेंट में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रिटायर्ड न्यायाधीश जनार्दन गोयल ने उद्घाटन किया। पहले मैच में रियाज ने अनुज चौरसिया को 33-1, हामिद ने राजन को 28-0, मुजीब सिद्दीकी ने सीरजध्वज सिंह को 29-0, इरफान ने राजू साहू को 29-0, साजिद अली ने हसन रजा को 29-0, रियाज अली ने माजिद अली को 29-5 हराया।
विज्ञापन
कांटे की टक्कर में एजाज ने साजिद को 29-28 से मात दी।दूसरे दौर में हामिद ने एजाज को 30-21, फरहान रब्बानी ने इरफान को 29-8, रियाज खां ने रियाज अली को 29-0, शीबू ने मोहसिन अली को 29-0 से पराजित किया। तीसरे दौर में फरहान रब्बानी ने तनवीर को 31-0, मुफीद ने यूसुफ को 30-0, मुजीब ने मुफीद को 30-7 से हराया।
विज्ञापन
हामिद ने शीबू को 29-8 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मुजीब सिद्दीकी और फरहान रब्बानी के बीच हुआ। फहान ने मुजीब को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
उधर, दूसरे सेमीफाइनल में रियाज खां उर्फ राजू ने हामिद को हराया। फाइनल मैच 11 गेम तक चला। अंतत: रियाज खां ने फरहान रब्बानी को 29-24 के अंतर से हराकर बांदा ओपेन कैरम चैंपियनशिप जीत ली।
मैच में रेफरी शहजादे खां और सत्तार तथा स्कोरर जीतेंद्र उर्फ जीतू रहे। क्लब सचिव वासिफ जमां खां और मैच आयोजक काजी जमीर खां व राजन पुरवार ने सभी का आभार जताया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनिल अग्रवाल, योगेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, अरुण अवस्थी, राजेश दुबे, अनवर अली इत्यादि उपस्थित रहे। विजेताओं को सीरजध्वज सिंह ने इनाम बांटे।