फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car upturned, a family of four injured

कार पलटी, एक ही परिवार के चार घायल

Wed, 20 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car upturned, a family of four injured
BMW accident

बांदा। तेज रफ्तार कार पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्रकूट जिले के कलवलिया (राजापुर) गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र हीरालाल सोमवार की रात भांजी की शादी में शामिल होने परिवार समेत कार से जसपुरा जा रहा था। पैलानी कस्बे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाईं में जाकर पलट गई। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन



कार चालक चुनकू निषाद (32) समेत जितेंद्र और उसकी पत्नी सुनीता (28), पुत्री महक (7) और गुड्डू (28) पुत्र रमाशंकर को जिला अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी अजय (36) सोमवार की रात बाइक पर अपनी पत्नी मुन्नी (32) पुत्र अंशू (4) व रीशू (6) के साथ अपनी ससुराल बारीगढ़ (छतरपुर) जा रहा था। चंदपुरा गांव के पास बाइक गड्ढे में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंशू व मुन्नी की हालत गंभीर है। उधर, स्वराज कालोनी निवासी मुकेश कुमार (25) पुत्र शिवलाल मंगलवार को दोपहर बाइक पर महोबा से आते समय गोयरा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। फोन पर खबर मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed