{"_id":"6ab170ffab7b3a9a9007a1dd","slug":"car-crashes-into-e-rickshaw-and-rams-into-house-one-deadcar-crashes-into-e-rickshaw-and-rams-into-house-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-152421-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई-रिक्शे से टकराकर कार घर में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई-रिक्शे से टकराकर कार घर में घुसी, एक की मौत
Mon, 21 Sep 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई रिक्शा को सही करते लोग। संवाद
अतर्रा/बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
ई-रिक्शा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और चालक घायल हो गया। चालक को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बेकाबू कार सड़क किनारे कच्चे मकान में जा घुसी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
दुबरिया गांव के महुराई निवासी रामसुहावन ने बताया कि उसका भाई अमरजीत पटेल उर्फ मंजू (34) सुबह ई-रिक्शा से राशन का सामान लेने और दूध बेचने बदौसा जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास कार ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार मकान में घुस गई जबकि ई-रिक्शा पेड़ से टकरा गया।
पुलिस ने घायल अमरजीत को सीएचसी पहुंचाया। अमरजीत के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी रंजना समेत परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।