फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Candidates will carry only pen, identity card and admit card: DM

पेन, पहचान व प्रवेश पत्र ही लेकर जाएंगे परीक्षार्थी : डीएम

Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Candidates will carry only pen, identity card and admit card: DM
बांदा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल निपटाने के लिए मंगलवार को डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल और एसपी अंकुल अग्रवाल ने कलक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों में बेहतर फर्नीचर, प्रकाश एवं लाइट की समुचित व्यवस्था, पेयजल, सीसीटीवी, साफ-सफाई व मोबाइल को जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट एक दिन पूर्व अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जरूर देख लें, कहीं कोई कमी न रहने पाए। परीक्षार्थी मात्र तीन सामान पेन, पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड ही लेकर जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे एवं तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को सिटिंग प्लान समय से तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि कुछ परीक्षा केंद्रों के नाम आपसे में मिलते जुलते हैं, लिहाजा परीक्षार्थी अपने केंद्र का भली-भांति अध्ययन कर लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध रहें व ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपने परिचय पत्र के साथ ड्यूटी में तैनात रहेगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed