{"_id":"698a1fc9ae0bbd97d20805a7","slug":"candidates-put-in-their-best-efforts-in-the-banda-bar-association-elections-voting-today-banda-news-c-212-1-bnd1017-140726-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदान आज
Mon, 09 Feb 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 09 टेंडर वोट डालते अधिवक्ता। संवाद
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने के बड़े-बड़े दावे किए और जीत का भरोसा जताया। बार संघ ने पहली बार संघ सभागार में क्वालिफाइंग स्पीच का आयोजन किया, जिसमें सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार रखे।
चुनाव के लिए 1517 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनके लिए 12 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। जिसके लिए दो मेज लगाई जाएंगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों के लिए अलग-अलग मेजों पर वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक राउंड में 100 वोटों की गिनती की जाएगी और हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों की घोषणा की जाएगी।
इधर, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। शाम से पार्टियों और जातिगत बैठकों का दौर शुरू हो गया। मतदाताओं को भोजन कराने के साथ-साथ उनसे समर्थन का वादा लिया गया। कार्यक्रम में बार संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला, महासचिव मनोज निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
टेंडर वोटों की गिनती मतदान के साथ
बार संघ चुनाव में एल्डर्स कमेटी द्वारा आवश्यक काम से बाहर रहने वाले, बीमार और दिव्यांग अधिवक्ताओं के लिए दो दिनों तक टेंडर वोट डलवाए गए। पहले दिन 25 और दूसरे दिन 36 टेंडर वोट पड़े। एल्डर्स कमेटी के पूर्व महासचिव दिनेश निगम ने बताया कि इन टेंडर वोटों की गिनती मंगलवार को होने वाले मुख्य मतदान के साथ ही की जाएगी।