फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Camps in Mosques, Muslims got the vaccine

मस्जिदों में कैंप, मुस्लिमों को लगा टीका

Sat, 22 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Camps in Mosques, Muslims got the vaccine
बांदाः नवाबी जामा मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद कैंप में वैक्सीन के लिए नाम लिखाते नमाजी। - फोटो : BANDA
बांदा। तीसरी लहर में वैक्सीनेशन की वकालत मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी की है। उधर, प्रशासन भी मुस्लिम वर्ग में टीकाकरण के लिए कवायदों में जुट गया है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के मौके पर मंडल मुख्यालय की प्रमुख मस्जिदों में विशेष टीकाकरण कैंप लगाए गए। शहर की प्रमुख नवाबी जामा मस्जिद में डीएम अनुराग पटेल यहां खुद पहुंचे। उनकी मौजूदगी में नमाजियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन (टीकाकरण) का ग्राफ बढ़ाने के लिए धर्मस्थलों और धर्म गुरुओं की ली जा रही मदद में शुक्रवार को मस्जिदों में साप्ताहिक नमाज के दौरान लगाए गए विशेष कैंपों में डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा नमाजियों (मुस्लिमों) ने वैक्सीन लगवाई। बहुत से लोग पूर्व से सूचना न मिलने से बिना आधार कार्ड आदि के मस्जिद आए थे। जिससे वह वैक्सीन नहीं लगवा सके। शहर की मुख्य जामा मस्जिद, शेख सरवर मस्जिद (कालवनगंज), मरकज वाली मस्जिद (कोतवाली रोड) में यह कैंप लगाए गए। जहां पर कुल 337 लोगों को पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

नवाबी जामा मस्जिद व ईदगाह के मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह का शक-सुबहा फालतू बात है। कोरोना और ओमिक्रॉन वायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया में लोग वैक्सीन ले रहे हैं। इसमें मुस्लिम मुल्क भी आगे हैं। अपनी सेहत और जिंदगी के लिए सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लेनी चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी सैय्यद शब्बीर अली (बबलू) ने कहा कि हर इंसान को वैक्सीन लगवाना चाहिए। इसमें धर्म-मजहब कहीं आड़े नहीं आता। कोरोना के खिलाफ हमारे मुल्क में लड़ी जा रही जंग में हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी है। कोविड गाइड लाइन पर अमल करना है। अपनी सेहत और जिंदगी से लोग खिलवाड़ न करें तो बेहतर है।

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज इकामुद्दीन ने कहा कि कई शहरों में वैक्सीन के लिए मस्जिदों से एलान किया गया है। पूरी दुनिया में फैली वबा (महामारी) से बचना जरूरी है। बड़ी तादाद में हमारे शहर के लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इसमें मुस्लिम भी हैं। सभी को बिना किसी गुरेज के यह टीका लगवाना चाहिए।

शेख सादी जमां

शेख सादी जमां- फोटो : BANDA

हाजी सैय्यद शब्बीर अली (बबलू)

हाजी सैय्यद शब्बीर अली (बबलू)- फोटो : BANDA

मौलाना हाफिज इकामुद्दीन

मौलाना हाफिज इकामुद्दीन- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed