फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Campaign of uninterrupted water in 12 rivers, 239 drains

12 नदियों, 239 नालों में अविरल जल का अभियान

Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Campaign of uninterrupted water in 12 rivers, 239 drains
बांदा जनपद के तिंदवारी क्षेत्र में उसरा नाला। - फोटो : BANDA
बांदा। योजना एक, उद्देश्य कई। चित्रकूटधाम मंडल में एक ऐसी ही योजना की शुरुआत हो रही है। इसे अविरल जल अभियान-2020-21 का नाम दिया गया है। मंडल की सभी प्रमुख 12 नदियों और 239 नालों में ग्राम पंचायतें मनरेगा से एक साथ खुदाई-सफाई और चेकडेमो की मरम्मत का काम कराएंगी। दोनों ओर पौधरोपण होगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल के चारों जिलाधिकारियों को इस योजना का विस्तृत विवरण भेजते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा है कि मंडल में नदियों और नालों से आच्छादित ग्राम पंचायतों में एक साथ काम न कराए जाने से पानी की उपलब्धता अनवरत नहीं रहती। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग से प्राप्त सूची का हवाला देकर जिलाधिकारियों से कहा है कि मंडल के सभी जनपदों की 12 नदियों और 239 नालों (संकरी नदियां) की सूची उन्हें भेजी जा रही है।
विज्ञापन

इनसे आच्छादित होने वाले गांवों में एक साथ डिसिल्टिंग, चेकडैम मरम्मत और अनवरत जल उपलब्धता के लिए नालों में चैनल निर्माण तथा तटबंधों के दोनों तरफ पौधरोपण मनरेगा से कराए जाएं और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार दिया जाए। तटबंधों के किनारे पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध न हो तो वहां किसानों से सहमति लेकर उनकी जमीन पर पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा है कि अविरल जल अभियान से मंडल के लाखों लोगों की प्यास बुझाने के साथ ही लाखों एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इसलिए यह अभियान मंडल में शुरू किया जा रहा है। मंडल के 160 गांवों और 239 नालों से आच्छादित 1146 गांवों में प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत व अन्य कार्यदाई संस्थाएं, डिसिल्टिंग व चैनल निर्माण का कार्य कराएंगी। नालों के तटबंधों में दोनों तरफ निश्चित फासले पर मवेशियों के द्वारा न खाए जाने वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।

बांदा चित्रकूट महोबा हमीरपुर
नदियां 01 02 05 04
नदी से आच्छादित गांव 05 61 30 64
नाले 43 57 63 76
नालों से आच्छादित गांव 349 291 285 221
मंडल में अविरल जल अभियान एक नजर में-
नदियां- 12
नदियों की लंबाई- 678 किलोमीटर
नदियों से आच्छादित गांव- 160
नाले- 239
नालों की लंबाई- 3504.94 किलोमीटर
नालों से आच्छादित गांव- 1146
अविरल जल अभियान से होगा नदी-नालों का संरक्षण
चित्रकूटधाम मंडल में किसानों और मवेशियों को अनवरत पानी की उपलब्धता और जल स्तर में वृद्धि के लिए वाटर रिचार्जिंग सुनिश्चित करना अपरिहार्य है। मंडल की नदियों और नालों के इर्दगिर्द बसे गांवों में अभियान के रूप में काम कराया जाए तो पर्यावरण रक्षण और वाटर रिचार्जिंग भी होगी। अविरल जल अभियान 2020-21 इसी दिशा में एक अच्छा कदम है। मंडल के नदी-नालों के संरक्षण की बेहतर योजना है। इसकी प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी।
- गौरव दयाल, मंडलायुक्त, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।

मंडलायुक्त गौरव दयाल।

मंडलायुक्त गौरव दयाल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed