फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Came the Banda , said Very upset

जब से बांदा आया, बहुत परेशान हूं

Mon, 16 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Came the Banda , said Very upset

अधिशासी अभियंता केशवलाल द्वारा आत्महत्या की बात उनके परिजनों के गले नहीं उतर रही। इनका कहना है कि अगर आत्महत्या की है तो जरूर किसी ने मजबूर किया है। अभियंता के छोटे भाई ने बताया कि जब भी फोन पर बात होती थी, अधिशासी अभियंता यही कहा करते थे कि जब से बांदा आया हूं, परेशान हूं।

विज्ञापन


एक्सईएन केशवलाल जुलाई 2014 में इलाहाबाद से बांदा तबादले पर आए थे। परिवार में पत्नी बबली देवी और दो पुत्रियां मीरा और निशा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्र पंकज सिंह इलाहाबाद में इंडियन ओवरसीज बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। इन दिनों वे बैंक के काम से चेन्नई में है।
विज्ञापन


पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। उधर, छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई ऐसा सुबूत नहीं मिला है, जिससे मामला हत्या का माना जा सके। फौरी तौर पर तो आत्महत्या ही नजर आ रही है। अधिशासी अभियंता की मौत पर हरेक विभागीय अधिकारी, कर्मचारी को अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिशासी अभियंता के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों डॉ. विनीत सचान और डॉ.एमसी पाल के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गले में फंदा कसना बताया गया है।


उधर, पोस्टमार्टम हाउस में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के जल निगम अभियंता और कर्मचारियाें का जमघट रहा। परियोजना प्रबंधक रईस अहमद, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह व आशाराम (महोबा), जेपी सिंह (चित्रकूट) सहित राम बिहारी अग्रवाल, मोहित वर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, बीपी अग्रवाल, जल निगम कर्मचारी नेता एसके सिंह, जेई सुशील वर्मा, रोहित राणा आदि मौजूद थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed