फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cable cut during doubling of railway line

Banda News: रेलवे लाइन के दोहरीकरण में कटा केबल, आधे शहर की आठ घंटे बत्ती गुल

Tue, 01 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cable cut during doubling of railway line
क्षतिग्रस्त केबल दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : स्रोत विभाग
बांदा। रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से शहर के कच्चा तालाब स्थित अवंती नगर में बिजली की अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन कट गई। केबल बाॅक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया। केबल कटने और बाॅक्स क्षतिग्रस्त होने से मुस्लिम बाहुल्य दर्जन भर से ज्यादा मोहल्लों की बिजली करीब आठ घंटे तक गुल रही। ईद के ऐन मौके पर बिजली गुल होने से लोग पावर कारपोरेशन और रेलवे ठेकेदार को कोसते रहे। जब विभागीय टीम ने पेट्रोलिंग की तो लाइन कटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर में रेलवे विभाग का लाइन दोहरीकरण कार्य चल रहा है। सोमवार को दोपहर शहर के कच्चा तालाब स्थित अवंती नगर में रेलवे ठेकेदार जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहा था। करीब 12 बजे दिन में रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरी 33 केवी लाइन कट गई। साथ ही केबल बाॅक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया। केबल कटने से खाईंपार, मर्दननाका, छिपटहरी सहित मुस्लिम बाहुल्य दर्जन भर से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

ईद के मौके पर बिजली गुल होने से त्योहार का मजा फीका रहा। देर तक बिजली गुल होने पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो पता चला कि रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से 33 केवी बिजली केबिल व बाक्स क्षतिग्रस्त हो गया। अधिशासी अभियंता व उप खंड अधिकारी सहित अवर अभियंता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते जेसीबी से 33 केवी बिजली केबल कटने और बाॅक्स क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बिजली चली गई। युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। उम्मीद है दो से ढाई घंटे में बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed