{"_id":"67c5f5c896557973a107e0ea","slug":"cable-box-exploded-22-thousand-people-in-darkness-for-eight-hours-banda-news-c-212-1-bnd1006-123013-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केबल बाक्स फुंका, आठ घंटे अंधेरे में 22 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केबल बाक्स फुंका, आठ घंटे अंधेरे में 22 हजार की आबादी
विज्ञापन
बांदा। रविवार को शाम सात बजे अलीगंज फीडर का केबिल बाक्स फुंक गया। सात से अधिक मोहल्लों में रहने वाली 22 हजार की आबादी आठ घंटे तक अंधेरे में रही। रात तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
अलीगंज फीडर में लगा केबल बाक्स फुंक जाने की वजह से अलीगंज, खूंटी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, पोड़ा बाग आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक घंटे तक जब आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।
इसमें दो घंटे से अधिक का समय गुजर गया। बाद में केबिल बाक्स की मरम्मत की गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने की वजह से 22 हजार की आबादी हलाकान रही। इसके साथ ही शादी विवाह कार्यक्रमों पर भी अव्यवस्था बनी रही। बिजली विभाग के एसडीओ चंदन सिंह ने बताया केबल बाक्स फुंक जाने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार की रात को तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।