{"_id":"583c72ee4f1c1b2d1ede57a3","slug":"business-organization-clashed-with-samatwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनाक्रोश दिवस’ पर सपा और व्यापारी संगठन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनाक्रोश दिवस’ पर सपा और व्यापारी संगठन भिड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को मारापीटा, पुलिस से भी की धक्का-मुक्की कांग्रेसियों ने भी सपा के साथ व्यापारी संगठन को ललकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जनाक्रोश दिवस’ पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता और व्यापारी अधिकार संगठन के नेता भिड़ गए। दोनों संगठनों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। आमने-सामने डटकर परस्पर विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद सपा के साथ कांग्रेस नेता भी व्यापारी संगठन के सामने आ खड़े हुए। उनसे भी तीखी नोकझोंक हुई। बवाल बचाने में पुलिस को पसीना आ गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सभा में गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश दिवस आयोजित था। भाजपा छोड़ सभी राजनीतिक दल सपा, कांग्रेस, भाकपा नोटबंदी के विरुद्ध आंदोलन में शामिल थे। शहर में प्रदर्शन के बाद दोपहर को सपा और कांग्रेस के जुलूस कलेक्ट्रेट के पास स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर आ गए। यहां दोनों की अलग-अलग सभाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद व्यापारी अधिकारी संगठन के बैनर तले युवक और व्यापारी नेताओं का जुलूस आ गया। व्यापारियों के जुलूस में डीजे भी था। सपाई जहां केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारे लगा रहे थे, वहीं व्यापारी संगठन केंद्र और पीएम के पक्ष में नारे लगा रहे थे। व्यापारी संगठन का जुलूस सपा की सभा के पास आया तो दोनों पक्षों से नारों में होड़ लग गई। इस बीच एक-दूसरे को ललकारते हुए मारपीट चालू हो गई।
कोतवाली प्रभारी केपी सिंह और देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह फोर्स के साथ दोनों पक्षों को अलग-अलग करने में जुटे रहे। इसी बीच कांग्रेस का जत्था भी प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र के नेतृत्व में सपाइयों के जत्थे में आ मिला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के साथ एक सुर से व्यापारी संगठन की डीजे पर हो रही नारेबाजी को ललकारा।
पुलिस अफसरों से कहा कि तत्काल डीजे बंद कराएं। इस दौरान देहात कोतवाली प्रभारी से व्यापारियों के जुलूस में शामिल लवलेश सिंह की झड़प हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस दोनों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई और बमुश्किल व्यापारियों के जुलूस को आगे बढ़ाया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी संगठन का बैनर लेकर भाजपा नेता और उनके गुर्गे सपा की जनसभा में गड़बड़ी पैदा करने आए थे। इसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने भी व्यापारी संगठन की आड़ में भाजपा नेताओं की इस हरकत पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात की है।