फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   business meet

उद्यमी अधिक निवेश कर उद्योग स्थापित करें : कमिश्नर

Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
business meet
बांदा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि उद्यमी बुंदेलखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश करते हुए अपने उद्योग स्थापित करें। प्रत्येक उद्योग का अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी छोटे-बड़े निवेश कर उद्योग स्थापित करें।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के विकास के लिए काफी बड़ी धनराशि में प्रदेश स्तर पर एमओयू उद्यमियों द्वारा दिए गए है। कहा कि जनपद बांदा में 112 एमओयू 9971.77 करोड़ के हस्ताक्षरित किए गए। मोटे अनाज के जींस का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। किसान उत्पादन बढ़ाकर अधिक लाभ ले सकते हैं। बुंदेलखंड में पर्यटन, मेडिकल, शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जनपद में गत माह इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न उद्यमियों द्वारा डेयरी, रियल स्टेट, पर्यटन, शिक्षा, मेडिकल क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज शिवहरे, श्यामजी
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, मनोज जैन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम (नमामि गंगे), उद्यमी, स्नातक, परास्नातक स्तर के छात्र आदि मौजूद रहे।
बांदा में 20 करोड़ की लागत से डेयरी प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दे रखा है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन हो गए। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका कि डेयरी प्लांट को जमीन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी या फिर खुद की जमीन पर लगाना होगा। लखनऊ में हो रहे समिट में शनिवार को उन्हें बुलाया गया है। समिट के बाद प्रोजेक्ट फाइल दुग्धशाला विभाग को सौंपकर वह यह मुद्दा जरूर उठाएंगे।

- संजय सिंह गौतम
एसएसजी कांस्ट्रक्शन, बांदा।
---------
बांदा और कानपुर में होटल/रिसार्ट के लिए निवेश का प्रस्ताव दे रखा है। बांदा में 30 करोड़ और कानपुर में करीब 40 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को लखनऊ में हो रहे समिट उन्हें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी शासन से मांग है कि प्रोजेक्ट स्थापना में नौकरशाही हावी न हो। निवेशकों का सहयोग करें और आसानी के साथ उनके कार्यों को पूरा कराया जाए।
- शैलेंद्र दीक्षित
कमलेश्वरम इन्फ्रास्ट्रक्चर, बांदा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed