फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus full of devotees overturned, one dead, 13 injured

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक मौत, 13 घायल

Sun, 27 Oct 2019 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bus full of devotees overturned, one dead, 13 injured
बांदा। दिवाली की अमावस्या पर श्रद्धालुओं को लेकर कानपुर से चित्रकूट जा रही प्राइवेट बस स्टेट हाईवे पर पलटकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरी। उस पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। बस चालक और क्लीनर फरार हो गए।
विज्ञापन

कानपुर के गजनेर से शनिवार की रात करीब 9 बजे प्राइवेट बस चित्रकूट के लिए रवाना हुई। इसमें अधिकांश अमावस्या पर चित्रकूट दीपदान और परिक्रमा में जा रहे थे। कुछ अन्य यात्री भी सवार थे। रात करीब एक बजे यह बस बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास स्पीड ब्रेकर में असंतुलित हो गई और चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे गहरी खाईं में जा गिरी और पलट गई। सारे यात्री दब गए। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। हमीरपुर जनपद के जखैला गांव का लोटन रैदास (42) पुत्र झल्लू लाला की मौत हो गई। फंसे शव को पुलिस ने बमुश्किल निकाला।
विज्ञापन

बस सवार अन्य घायलों रामबहादुर (50) पुत्र बुधुवा (भगवंतपुर, कानपुर) व सोनू (18) पुत्र इंद्रपाल (अतर्रा), नेहा (18) पुत्री मनोज (गजनेर), संजीत (40) पुत्र दुर्गा (गजनेर), विनय (26) पुत्र रामबाबू (गुलौली, मूसानागर) सहित सुरेंद्र (32), संजीव (40), रामसागर (42), नीलम (34) सभी निवासी गजनेर, सिविल कुमार (28), बृजेश द्विवेदी (45) व देवनारायण (55) सभी निवासी जखैला, हिमांशू (25) निवासी गुलौली आदि को कई 102 व 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा भी घटनास्थल पहुंच गए। घायल रामबहादुर व सोनू की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोटन के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वह पेशे से मजदूर था। उधर, कोतवाली इंसपेक्टर ने बताया कि तहरीर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed