फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus conductor was robbed by stabbing Rs 5400

बस कंडक्टर को चाकू मारकर लूटे 5400 रुपये

Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bus conductor was robbed by stabbing Rs 5400
बस में घायल कंडक्टर लवकुश निषाद। - फोटो : BANDA
अतर्रा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे से चित्रकूट जा रही एक प्राइवेट यात्री बस के कंडक्टर को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर चाकू के हमले से लहूलुहान कर दिया। कंडक्टर के मुताबिक बदमाश 5400 रुपये लूट ले गए हैं। घायल कंडक्टर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे मात्र कंडक्टर से हुआ विवाद और मारपीट बता रही है।
विज्ञापन

रानीपुर भट्ट गांव निवासी (चित्रकूट) बस कंडक्टर लवकुश निषाद (45) शुक्रवार दोपहर को बस में बांदा से सवारियां लेकर कर्वी जा रहा था। नेशनल हाईवे पर अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव के पास दो लग्जरी गाडिय़ों में आए 8 से 10 नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर बस को रुकवा लिया और कंडक्टर को चाकू के हमले से घायल कर 5400 रुपये लूट लिए। घटना से चालक कबीरदास और यात्री सहम गए।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने काफी देर तक बस में हंगामा किया, फिर अपने वाहनों से फरार हो गए। उनके वाहनों के नंबर दिल्ली और एमपी के बताए गए हैं। बस कंडक्टर ने थाने में पुलिस को सूचना दी हैै। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बस कंडक्टर ने तहरीर दी है। कहा कि लूट जैसी कोई घटना नहीं है। विवाद के चलते मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed