फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus collides with Bolero, 15 injured, four serious

Banda News: बोलेरो से भिड़ी बस, 15 घायल, चार गंभीर

Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with Bolero, 15 injured, four serious
क्षतिग्रसत बस।  - फोटो : संवाद
बिसंडा। चित्रकूट से सवारियां लेकर बिसंडा से बबेरू होकर जा रही फतेहपुर डिपो की बस रविवार की दोपहर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। हादसे में बस और बोलेरो दोनो क्षतिग्रस्त हो गईं। बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार भाग निकले। घायलों को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो की बस कर्वी से बिसंडा होकर फतेहपुर जा रही थी। रविवार को दोपहर करीब एक बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी बस स्टाप के पास कैरी गांव की ओर से आ रही बोलेरो से बस टकरा गई। इसके बाद बेकाबू बस शीशम के पेड़ में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक सुल्तानपुर निवासी शशी बिंद पाठक (45), पवैया गांव निवासी लक्ष्मी (42), पुत्र बलबीर (7), चित्रकूट के राजा भैया (30), बृजेश (26), गहबरथोक बिसंडा निवासी फूलचंद (35), पप्पू (32), पहाड़ी चित्रकूट निवासी संदीप कुमार (25) समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को बिसंडा पुलिस ने बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। शशीबिंद पाठक, लक्ष्मी, बलबीर व राजा भैया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सात अन्य घायलों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed