फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Burned effigies of President and EO members

सदस्यों ने फूंका अध्यक्ष और ईओ का पुतला

Fri, 09 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of President and EO members
नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ का पुतला फूंकते वार्ड सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध चल रहे सदस्यों के आंदोलन ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन द्वारा कोई तवज्जो न देने से भड़के सदस्यों ने शुक्रवार को अनशन स्थल के नजदीक अध्यक्ष और ईओ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

विज्ञापन


स्वमूल्यांकन कर व्यवस्था और नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में तीन महिला शिक्षकों की नियुक्ति में 20-20 लाख की उगाही सहित चार मांगों को लेकर बांदा नगर पालिका के लगभग 22 सदस्य अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीके श्रीवास्तव के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। उधर, इन्हीं मुद्दाें पर पांच सदस्यों ने छह सितंबर से स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में आमरण अनशन शुरू कर दिया है लेकिन तमाम आंदोलनों के बावजूद प्रशासन या शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अनशन स्थल पर अध्यक्ष और ईओ का विरोध कर रहे लगभग सभी सदस्य इकट्ठा हुए। अध्यक्ष और ईओ के प्रतीकात्मक पुतलों के साथ कलक्ट्रेट के सामने तिराहे पर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और पुतलों को आग लगा दी।  साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। डीएम कार्यालय में मांगों का ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन पर बैठे रामप्रताप राजपूत, सुधीर कुमार प्रजापति, जितेंद्र मिश्रा, अजीजुलहक और भारत प्रजापति समेत तौफीक अंसारी, रामदुलारी, जुबैदा खातून, पार्वती गुप्ता, गुड़िया देवी, कोहनूर, वृंदावन, मुकेश कुमार, मधु त्रिपाठी, संजीव निगम, मुन्नी देवी, मीना और लल्लू खां भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed