फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand University Topper class two students Silver and Bronze

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कक्षा टॉपर दो छात्राओं को रजत और कांस्य पदक

Sat, 28 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University Topper class two students Silver and Bronze

दो होनहार मेधावी छात्राओं ने बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करके प्रदेश के राज्यपाल के हाथों रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्राओं के महाविद्यालय और परिवार में खुशियां मनाई गई।

विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रीतू साहू (पुत्री राजेंद्र प्रसाद) ने बीकाम परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इसी तरह कुमारी ज्योति गुप्ता (पुत्री राम प्रसाद गुप्ता) ने एमकाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के राज्यपाल (महाविद्यालय के कुलाधिपति) रामनाईक ने अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा इन दोनों छात्राओं को भी सम्मानित किया। रीतू को कांस्य पदक और ज्योति को रजत पदक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को यहां वापस लौटी दोनों छात्राओं का महाविद्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया। परिजनों ने भी खुशियां जताईं। ज्योति के पिता कपड़े की फेरी लगाते हैं। रीतू के पिता किराना कारोबारी हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने दोनों मेधावी छात्राओं को शाबासी दी। कहा कि 2001 में स्थापना के समय उन्होंने जो स्वप्न देखा था वो आज पूरा हुआ है।


महाविद्यालय में टीचर डॉ.राजेश गुप्त, डॉ.विवेक पांडेय, डॉ.गरिमा द्विवेदी, कुमारी रितू खरे, छोटेलाल, डॉ.आलोक पांडेय, शकुंतला गुप्ता, आकांक्षा सिंह, मनोज कुमार और बिंदा प्रसाद ने भी खुशी जताते हुए छात्राओं को शाबासी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed